डुमरांव: कोरानसराय में बरामद शव: पुत्र के बयान पर 2 नामजद समेत 3 पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Dumraon, Buxar | Aug 17, 2026 कोरानसराय थाना क्षेत्र के ब्रह्म बाबा के समीप 57 वर्षीय महेंद्र पासी की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या के मुकदमे में तब्दील हो गया है। मृतक के पुत्र सन्नी कुमार के बयान पर कोरानसराय थाने में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।