सिंगरौली: वैढ़न कोतवाली के समीप मुख्य मार्ग पर धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, कई उपभोक्ता हुए प्रभावित
शनिवार दोपहर वैढ़न कोतवाली के समीप मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गयी। जिससे ट्रांसफार्मर बुरी तरह से जल गया। जलते हुये ट्रांसफार्मर को जैसे ही आस-पास के लोगों ने देखा तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। विद्युत विभाग तथा स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर जल जाने से उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति काफी देर तक बाधित हो गयी।