Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

​बड़वानी शहर की रहने वाली महज सात वर्ष की नन्ही बालिका शिवी शर्मा ने अपनी पहली पुस्तक लिखकर साहित्य जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कक्षा तीसरी की छात्रा शिवी की पुस्तक "शिवी'स मिरेकल स्टोरी" का प्रकाशन ब्री बुक्स फाउंडेशन द्वारा देश भर में किया गया है। यह पुस्तक उनके जीवन के अब तक के अनुभवों और प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित है। ​उनकी इस अद्भुत लेखन क्षमता को देखते हुए आयोजकों ने उन्हें प्रतिष्ठित ऑनर रोल सर्टिफिकेट से भी सम्मानित किया है। शिवी के पिता राज कुमार शर्मा ने इस सफलता पर पूरे परिवार के लिए गर्व व्यक्त किया है। संस्था के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र मालवीया और प्राचार्य डॉ. पी. वी. सत्य रमेश सहित समस्त स्टाफ ने शिवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। ​. . #NimadDastakNews #BarwaniNews #ShiviSharma #YoungAuthor #BarwaniPride

Barwani, Barwani | Jun 14, 2026

MORE NEWS

​बड़वानी जिला पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले के समस्त थानों में विवेचकों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और लंबित पड़े मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। थाना प्रभारियों ने बैठक में पेंडिंग अपराध, मर्ग, चालान, गुम इंसान और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की।

​विवेचकों को केस डायरियों को समय पर पूरा करने, न्यायालयीन वारंटों की तामिली में तेजी लाने और आधुनिक प्रणाली के तहत ई-साक्ष्य का प्रभावी संकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अपने बीट क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। साथ ही शांति व्यवस्था के लिए जन-सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्�

​बड़वानी जिला पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले के समस्त थानों में विवेचकों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और लंबित पड़े मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। थाना प्रभारियों ने बैठक में पेंडिंग अपराध, मर्ग, चालान, गुम इंसान और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की। ​विवेचकों को केस डायरियों को समय पर पूरा करने, न्यायालयीन वारंटों की तामिली में तेजी लाने और आधुनिक प्रणाली के तहत ई-साक्ष्य का प्रभावी संकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अपने बीट क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। साथ ही शांति व्यवस्था के लिए जन-सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्�

Barwani, Barwani | Jun 15, 2026

बड़वानी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयति सिंह ने आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत 2 माह के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी से प्राप्त प्रतिवेदन के बाद जनसामान्य के हित और लोक शांति के लिए यह कदम उठाया गया है।

​आदेश के अनुसार, आगामी धार्मिक आयोजनों और जुलूसों में तेज ध्वनि में डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही जिले की सीमा में किसी भी संगठन द्वारा बिना पूर्व अनुमति के धरना, प्रदर्शन, जुलूस या रैली का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। कार्यक्रमों की अनुमति के लिए एसडीएम कार्यालय में तय समय सीमा में आवेदन करना होगा और पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी कराने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसी ही हर छोटी बड�

बड़वानी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयति सिंह ने आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत 2 माह के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी से प्राप्त प्रतिवेदन के बाद जनसामान्य के हित और लोक शांति के लिए यह कदम उठाया गया है। ​आदेश के अनुसार, आगामी धार्मिक आयोजनों और जुलूसों में तेज ध्वनि में डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही जिले की सीमा में किसी भी संगठन द्वारा बिना पूर्व अनुमति के धरना, प्रदर्शन, जुलूस या रैली का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। कार्यक्रमों की अनुमति के लिए एसडीएम कार्यालय में तय समय सीमा में आवेदन करना होगा और पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी कराने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसी ही हर छोटी बड�

Barwani, Barwani | Jun 14, 2026

​बड़वानी जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले में 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि के लिए मत्स्याखेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। वर्षा ऋतु में मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन और उनके संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश नदी मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 के तहत इस समय को बंद ऋतु घोषित किया गया है।

​इस दौरान जिले की सभी नदियों और जलाशयों में मछली पकड़ने, उनके परिवहन करने और क्रय-विक्रय पर पूरी तरह रोक रहेगी। जारी आदेशों का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य मत्स्य क्षेत्र संशोधित अधिनियम 1981 के अंतर्गत एक वर्ष का कारावास या 5 हजार रुपये का जुर्माना अथवा दोनों सजाओं का प्रावधान है। प्रशासन ने अवैधानिक गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #CollectorBarwani #MpNews #BarwaniSamachar

​बड़वानी जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले में 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि के लिए मत्स्याखेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। वर्षा ऋतु में मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन और उनके संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश नदी मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 के तहत इस समय को बंद ऋतु घोषित किया गया है। ​इस दौरान जिले की सभी नदियों और जलाशयों में मछली पकड़ने, उनके परिवहन करने और क्रय-विक्रय पर पूरी तरह रोक रहेगी। जारी आदेशों का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य मत्स्य क्षेत्र संशोधित अधिनियम 1981 के अंतर्गत एक वर्ष का कारावास या 5 हजार रुपये का जुर्माना अथवा दोनों सजाओं का प्रावधान है। प्रशासन ने अवैधानिक गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #CollectorBarwani #MpNews #BarwaniSamachar

Barwani, Barwani | Jun 14, 2026

जिला अस्पताल बड़वानी की आईसीयू यूनिट में 
मरीज का एक माह से अधिक अवधि तक सफलतापुर्वक ईलाज किया गया
बड़वानी 14 जून 2026/ जिला अस्पताल बड़वानी की इमरजेंसी यूनिट में मरीज प्रेरणा पिता रामलाल उम्र 20 वर्ष निवासी हरणगॉव 04 मई को जिला चिकित्सालय बड़वानी की इमरजेंसी विभाग में हाथ पैरों में दर्द के साथ सुजन, शरीर में पीलापन, बेहकी- बेहकी बाते बोलना, गंभीर लीवर की बीमारी जैसे सिरोसिस के कारण मस्तिष्क की कार्य प्रणाली में होने वाली गिरावट ( Hepatic Encephalopathy  ) के साथ-साथ सिकल सेल बीमारी भी थी जिसमें ड्युटी डॉ. प्रितिशा मण्डलोई के द्वारा देखा गया जिसमें मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दीपक अवास्या द्वारा देखा गया ओर खून की जांचो में एचबी 3.7 एवं  Serum Bilirubin 7-8 MG रहा जिसमें डॉ. अवास्या के मार्गदर्शन में निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए मरीज को बेहतर उपचार दिया गया ।  जिससे मरीज की हालत में सुधार आता गया ओर मरीज के परिजनों का सहयोग भी धैर्यता के साथ रहा मरीज को कुल 07 यूनिट ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया और विगत एक माह से अधिक चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाने पर मरीज की खून की जांचे सामान्य होने एवं स्वस्थ होने पर 13 जून को डॉक्टर द्वारा छूट्टी कर दी गई है।
 डॉ. मनोज खन्ना सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय बड़वानी के मार्गदर्शन में डॉ. दीपक अवास्या द्वारा सफलता पूर्वक उपचार किया गया। मरीज वर्तमान में पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर परिजनों द्वारा सिविल सर्जन तथा  यूनिट के नोडल ऑफिसर एवं इंचार्ज नर्सिंग ऑफिसर तथा समस्त स्टॉफ के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
#JansamparkMP 
#badwani

जिला अस्पताल बड़वानी की आईसीयू यूनिट में मरीज का एक माह से अधिक अवधि तक सफलतापुर्वक ईलाज किया गया बड़वानी 14 जून 2026/ जिला अस्पताल बड़वानी की इमरजेंसी यूनिट में मरीज प्रेरणा पिता रामलाल उम्र 20 वर्ष निवासी हरणगॉव 04 मई को जिला चिकित्सालय बड़वानी की इमरजेंसी विभाग में हाथ पैरों में दर्द के साथ सुजन, शरीर में पीलापन, बेहकी- बेहकी बाते बोलना, गंभीर लीवर की बीमारी जैसे सिरोसिस के कारण मस्तिष्क की कार्य प्रणाली में होने वाली गिरावट ( Hepatic Encephalopathy ) के साथ-साथ सिकल सेल बीमारी भी थी जिसमें ड्युटी डॉ. प्रितिशा मण्डलोई के द्वारा देखा गया जिसमें मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दीपक अवास्या द्वारा देखा गया ओर खून की जांचो में एचबी 3.7 एवं Serum Bilirubin 7-8 MG रहा जिसमें डॉ. अवास्या के मार्गदर्शन में निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए मरीज को बेहतर उपचार दिया गया । जिससे मरीज की हालत में सुधार आता गया ओर मरीज के परिजनों का सहयोग भी धैर्यता के साथ रहा मरीज को कुल 07 यूनिट ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया और विगत एक माह से अधिक चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाने पर मरीज की खून की जांचे सामान्य होने एवं स्वस्थ होने पर 13 जून को डॉक्टर द्वारा छूट्टी कर दी गई है। डॉ. मनोज खन्ना सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय बड़वानी के मार्गदर्शन में डॉ. दीपक अवास्या द्वारा सफलता पूर्वक उपचार किया गया। मरीज वर्तमान में पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर परिजनों द्वारा सिविल सर्जन तथा यूनिट के नोडल ऑफिसर एवं इंचार्ज नर्सिंग ऑफिसर तथा समस्त स्टॉफ के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। #JansamparkMP #badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

हस्तलिखित पांडुलिपियों में सुरक्षित है भारत की ज्ञान-परम्परा
-------
सैकड़ों वर्ष प्राचीन ग्रंथों का हस्तलिखित स्वरूप देखकर अभिभूत हुए विद्यार्थी
--------
जैन समाज आत्मीयता और श्रद्धा से सहेजे हुए है यह अमूल्य धरोहर
--------
ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया ऐतिहासिक जैन मंदिर का अध्ययन, शोध और संरक्षण की संभावनाओं पर हुआ विमर्श
बड़वानी 14 जून 2026/ भारत को विश्व में यदि किसी बात ने सबसे अधिक विशिष्ट बनाया है तो वह है उसकी समृद्ध ज्ञान परम्परा। यह वह भूमि है जहाँ वेदों, उपनिषदों, आगमों, दर्शन, गणित, ज्योतिष, साहित्य, आयुर्वेद, योग और आध्यात्मिक चिंतन की महान परम्पराएँ विकसित हुईं। हजारों वर्षों तक यह ज्ञान गुरु-शिष्य परम्परा, श्रुति परम्परा और बाद में हस्तलिखित ग्रंथों के माध्यम से सुरक्षित रखा गया। आज भी भारत के अनेक मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहों में ऐसी अमूल्य पांडुलिपियाँ सुरक्षित हैं जो हमारे गौरवशाली अतीत की साक्षी हैं।
इन्हीं अमूल्य धरोहरों की खोज, पहचान, सूचीकरण और संरक्षण के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ज्ञान भारतम् अभियान संचालित किया जा रहा है। बड़वानी जिले में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के नेतृत्व में इस अभियान को विशेष गति मिली है। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्राचीन पांडुलिपियों की खोज और उनका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के विद्यार्थियों और समिति सदस्यों ने नगर के ऐतिहासिक श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर को विजिट किया, जहाँ बड़ी संख्या में प्राकृत भाषा में लिखी गई प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियाँ सुरक्षित रखी गई हैं।
जैन समाज ने सहेज रखी है ज्ञान की अमूल्य निधि
 मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री जिनेंद्र दोषी, उपाध्यक्ष श्री अशोक दोषी, मंत्री श्री नरेंद्र काला, श्री राजेश काला, श्री राजेश अजमेरा तथा श्री यश सेठी ने विद्यार्थियों को पांडुलिपियों का अवलोकन करवाया। उन्होंने बताया कि जैन धर्म में ज्ञान को सर्वाेच्च स्थान प्राप्त है। जैन परम्परा में जिनवाणी को श्रुत, श्रुतज्ञान, आगम, परमागम, दिव्यध्वनि, सरस्वती, शास्त्रजी, द्वादशांग वाणी, प्रथमानुयोग, करणानुयोग, चरणानुयोग तथा द्रव्यानुयोग जैसे अनेक विशेषणों से विभूषित किया गया है। जैन समाज ने सदैव ज्ञान को केवल पढ़ने की वस्तु ही नहीं माना, बल्कि उसे पूजा और साधना का विषय भी माना है। यही कारण है कि सदियों से ग्रंथों और पांडुलिपियों के संरक्षण की सशक्त परम्परा विकसित हुई। आज भी समाज के लोग इन ग्रंथों को अत्यंत श्रद्धा और सावधानी के साथ सुरक्षित रखे हुए हैं।
महिलाओं की भूमिका ने बचाई ज्ञान-संपदा
 जैन समाज का महिला मंडल भी इस संरक्षण कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अध्यक्ष श्रीमती सरला गोधा और मंत्री श्रीमती सुरेखा दोषी के नेतृत्व में महिलाएँ नियमित रूप से ग्रंथों की व्यावृत्ति और देखभाल करती हैं। यही कारण है कि छह सौ वर्षों से अधिक पुराने अनेक ग्रंथ आज भी सुरक्षित अवस्था में उपलब्ध हैं। ज्ञान संरक्षण की यह परम्परा भारतीय समाज की उस चेतना को दर्शाती है जिसमें पुस्तकों को केवल वस्तु नहीं, बल्कि संस्कृति और सभ्यता का जीवंत स्वरूप माना गया है।
इतिहास और स्थापत्य का अनूठा केन्द्र
 श्री राजेश अजमेरा ने विद्यार्थियों को मंदिर के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर लगभग 600 वर्ष प्राचीन माना जाता है। बाद में बड़वानी रियासत के दौरान श्रीमंत महाराजा रणजीत सिंह जी के राज्य काल में इसका विस्तार हुआ और 14 फरवरी 1927 को एक भव्य, विशाल एवं आकर्षक देवालय का निर्माण किया गया। बारहदरी शैली में निर्मित यह मंदिर अपने ऊँचे शिखरों और कलात्मक स्थापत्य के कारण विशेष पहचान रखता है। मंदिर के मूलनायक भगवान नेमीनाथ हैं और उनकी प्रतिमा भी लगभग छह सौ वर्ष पुरानी मानी जाती है। इस प्रकार यह स्थल केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्रुत पंचमी  ज्ञान आराधना का महापर्व
 विजिट के दौरान श्री दोषी एवं श्री अजमेरा ने विद्यार्थियों को श्रुत पंचमी के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी का दिन जैन समाज में ज्ञान और शास्त्रों की आराधना का महान पर्व माना जाता है। दिगम्बर जैन परम्परा के अनुसार आचार्य धरसेन के दो शिष्य आचार्य पुष्पदंत और आचार्य भूतबली ने अपने गुरु से प्राप्त श्रुतज्ञान को लिपिबद्ध किया और ‘षट्खण्डागम’ जैसे महान ग्रंथ की रचना की। यह ग्रंथ दिगम्बर जैन परम्परा के सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन ग्रंथों में माना जाता है। इसकी रचना से ज्ञान के संरक्षण की एक नई परम्परा प्रारम्भ हुई। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में श्रुत पंचमी मनाई जाती है। इस दिन जिनवाणी, आगम ग्रंथों, शास्त्रों और पुस्तकालयों का पूजन किया जाता है तथा अध्ययन और ज्ञानार्जन का संकल्प लिया जाता है। वस्तुतः श्रुत पंचमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि ज्ञान संरक्षण और ज्ञान साधना का पर्व है।
जब विद्यार्थियों ने पहली बार देखा हस्तलिखित ज्ञान का संसार
 डिजिटल युग में पले-बढ़े अधिकांश विद्यार्थियों ने अब तक ज्ञान को केवल पुस्तकों, इंटरनेट या मोबाइल स्क्रीन पर ही देखा था। जब  कन्हैया लाल फूलमाली, सावन पाटीदार, भोलू बामनिया, मोक्ष यादव, आरती धनगर, हंसा धनगर, अर्नी गुप्ता, दिव्या जमरे आदि विद्यार्थियों ने सैकड़ों वर्ष पुराने कागज़ों पर सुंदर हस्तलिपि में लिखित ग्रंथों को देखा, तो वे आश्चर्यचकित रह गए। विद्यार्थियों ने अनुभव किया कि जिन ग्रंथों को आज हम मुद्रित पुस्तकों के रूप में पढ़ते हैं, कभी उन्हें विद्वान अपने हाथों से लिखते थे। प्रत्येक पृष्ठ पर धैर्य, साधना, अनुशासन और ज्ञान के प्रति समर्पण झलकता है। कई विद्यार्थियों ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए किसी संग्रहालय या ऐतिहासिक स्मारक के दर्शन से भी अधिक प्रेरक था, क्योंकि यहाँ वे प्रत्यक्ष रूप से उस ज्ञान-संपदा को देख रहे थे जिसने भारतीय सभ्यता को आकार दिया।
शोध और अध्ययन की नई संभावनाएँ
 ज्ञान भारतम् समिति के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री शक्ति सिंह चौहान तथा प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ. अंतिम मौर्य, डॉ. मधुसूदन चौबे तथा इतिहास के विद्यार्थियों कन्हैयालाल फूलमाली, सावन पाटीदार, भोलू बामनिया, मोक्ष यादव, आरती धनगर, हंसा धनगर, अर्नी गुप्ता एवं दिव्या जमरे ने दो बार मंदिर का भ्रमण किया। डॉ. मधुसूदन चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत फील्ड स्टडी, रिसर्च प्रोजेक्ट और लघु शोध-प्रबंधों की व्यापक संभावनाएँ हैं। ऐसी पांडुलिपियाँ विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और अनुसंधान के महत्वपूर्ण स्रोत बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास केवल पुस्तकों से नहीं लिखा जाता। वास्तविक स्रोतों का अध्ययन, स्थानीय इतिहास की खोज और पांडुलिपियों का विश्लेषण इतिहास लेखन की मूल आधारशिला है। ज्ञान भारतम् अभियान विद्यार्थियों को इसी दिशा में प्रेरित कर रहा है।
ज्ञान भारतम् अभियान को मिल रही उल्लेखनीय सफलता
 उल्लेखनीय है कि बड़वानी जिले में संचालित ज्ञान भारतम् अभियान निरंतर सफलता प्राप्त कर रहा है। अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त पांडुलिपियों में से 28 पांडुलिपियाँ स्वीकृत होकर भारत सरकार के ज्ञान भारतम् पोर्टल पर सूचीबद्ध हो चुकी हैं।
 समिति के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री शक्ति सिंह चौहान, इतिहासकार डॉ. शिवनारायण यादव, डॉ. पुष्पलता खरे, डॉ. मंगला ठाकुर तथा प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में यह कार्य आगे बढ़ रहा है। विषय विशेषज्ञ के रूप में इंदौर के श्री अनिल जोशी, पुरातत्व विभाग भोपाल के श्री अमन असवाल और सुश्री पूजा शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है. समिति के सदस्यों में श्री शिवपाल सिंह सिसौदिया, डॉ. अनिल पाटीदार, डॉ. ज्योति जोशी उपाध्याय तथा डॉ. मनीष दासोंदी भी शामिल हैं. विशेषज्ञों करियर सेल के कार्यकर्ता इस अभियान में विशेष सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
अतीत की विरासत, भविष्य की प्रेरणा
 ज्ञान भारतम् अभियान केवल पांडुलिपियों की खोज का कार्यक्रम नहीं है। यह भारत की प्राचीन ज्ञान परम्परा को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह अभियान युवाओं को यह समझने का अवसर देता है कि भारत का इतिहास केवल राजनीतिक घटनाओं का इतिहास नहीं, बल्कि ज्ञान, दर्शन, साहित्य, अध्यात्म, विज्ञान और संस्कृति की एक विराट यात्रा है। समिति ने जिले के उन सभी धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं निजी संस्थानों तथा नागरिकों से आग्रह किया है, जिनके पास पुरानी पांडुलिपियाँ, हस्तलिखित ग्रंथ, वंशावली अभिलेख अथवा अन्य ऐतिहासिक दस्तावेज सुरक्षित हैं, वे इसकी सूचना समिति को उपलब्ध कराएं। विशेषज्ञों द्वारा उनका अवलोकन कर आवश्यकतानुसार सूचीबद्ध करने एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की इस अमूल्य धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
#JansamparkMP 
#badwani

हस्तलिखित पांडुलिपियों में सुरक्षित है भारत की ज्ञान-परम्परा ------- सैकड़ों वर्ष प्राचीन ग्रंथों का हस्तलिखित स्वरूप देखकर अभिभूत हुए विद्यार्थी -------- जैन समाज आत्मीयता और श्रद्धा से सहेजे हुए है यह अमूल्य धरोहर -------- ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया ऐतिहासिक जैन मंदिर का अध्ययन, शोध और संरक्षण की संभावनाओं पर हुआ विमर्श बड़वानी 14 जून 2026/ भारत को विश्व में यदि किसी बात ने सबसे अधिक विशिष्ट बनाया है तो वह है उसकी समृद्ध ज्ञान परम्परा। यह वह भूमि है जहाँ वेदों, उपनिषदों, आगमों, दर्शन, गणित, ज्योतिष, साहित्य, आयुर्वेद, योग और आध्यात्मिक चिंतन की महान परम्पराएँ विकसित हुईं। हजारों वर्षों तक यह ज्ञान गुरु-शिष्य परम्परा, श्रुति परम्परा और बाद में हस्तलिखित ग्रंथों के माध्यम से सुरक्षित रखा गया। आज भी भारत के अनेक मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहों में ऐसी अमूल्य पांडुलिपियाँ सुरक्षित हैं जो हमारे गौरवशाली अतीत की साक्षी हैं। इन्हीं अमूल्य धरोहरों की खोज, पहचान, सूचीकरण और संरक्षण के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ज्ञान भारतम् अभियान संचालित किया जा रहा है। बड़वानी जिले में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के नेतृत्व में इस अभियान को विशेष गति मिली है। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्राचीन पांडुलिपियों की खोज और उनका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के विद्यार्थियों और समिति सदस्यों ने नगर के ऐतिहासिक श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर को विजिट किया, जहाँ बड़ी संख्या में प्राकृत भाषा में लिखी गई प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियाँ सुरक्षित रखी गई हैं। जैन समाज ने सहेज रखी है ज्ञान की अमूल्य निधि मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री जिनेंद्र दोषी, उपाध्यक्ष श्री अशोक दोषी, मंत्री श्री नरेंद्र काला, श्री राजेश काला, श्री राजेश अजमेरा तथा श्री यश सेठी ने विद्यार्थियों को पांडुलिपियों का अवलोकन करवाया। उन्होंने बताया कि जैन धर्म में ज्ञान को सर्वाेच्च स्थान प्राप्त है। जैन परम्परा में जिनवाणी को श्रुत, श्रुतज्ञान, आगम, परमागम, दिव्यध्वनि, सरस्वती, शास्त्रजी, द्वादशांग वाणी, प्रथमानुयोग, करणानुयोग, चरणानुयोग तथा द्रव्यानुयोग जैसे अनेक विशेषणों से विभूषित किया गया है। जैन समाज ने सदैव ज्ञान को केवल पढ़ने की वस्तु ही नहीं माना, बल्कि उसे पूजा और साधना का विषय भी माना है। यही कारण है कि सदियों से ग्रंथों और पांडुलिपियों के संरक्षण की सशक्त परम्परा विकसित हुई। आज भी समाज के लोग इन ग्रंथों को अत्यंत श्रद्धा और सावधानी के साथ सुरक्षित रखे हुए हैं। महिलाओं की भूमिका ने बचाई ज्ञान-संपदा जैन समाज का महिला मंडल भी इस संरक्षण कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अध्यक्ष श्रीमती सरला गोधा और मंत्री श्रीमती सुरेखा दोषी के नेतृत्व में महिलाएँ नियमित रूप से ग्रंथों की व्यावृत्ति और देखभाल करती हैं। यही कारण है कि छह सौ वर्षों से अधिक पुराने अनेक ग्रंथ आज भी सुरक्षित अवस्था में उपलब्ध हैं। ज्ञान संरक्षण की यह परम्परा भारतीय समाज की उस चेतना को दर्शाती है जिसमें पुस्तकों को केवल वस्तु नहीं, बल्कि संस्कृति और सभ्यता का जीवंत स्वरूप माना गया है। इतिहास और स्थापत्य का अनूठा केन्द्र श्री राजेश अजमेरा ने विद्यार्थियों को मंदिर के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर लगभग 600 वर्ष प्राचीन माना जाता है। बाद में बड़वानी रियासत के दौरान श्रीमंत महाराजा रणजीत सिंह जी के राज्य काल में इसका विस्तार हुआ और 14 फरवरी 1927 को एक भव्य, विशाल एवं आकर्षक देवालय का निर्माण किया गया। बारहदरी शैली में निर्मित यह मंदिर अपने ऊँचे शिखरों और कलात्मक स्थापत्य के कारण विशेष पहचान रखता है। मंदिर के मूलनायक भगवान नेमीनाथ हैं और उनकी प्रतिमा भी लगभग छह सौ वर्ष पुरानी मानी जाती है। इस प्रकार यह स्थल केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रुत पंचमी ज्ञान आराधना का महापर्व विजिट के दौरान श्री दोषी एवं श्री अजमेरा ने विद्यार्थियों को श्रुत पंचमी के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी का दिन जैन समाज में ज्ञान और शास्त्रों की आराधना का महान पर्व माना जाता है। दिगम्बर जैन परम्परा के अनुसार आचार्य धरसेन के दो शिष्य आचार्य पुष्पदंत और आचार्य भूतबली ने अपने गुरु से प्राप्त श्रुतज्ञान को लिपिबद्ध किया और ‘षट्खण्डागम’ जैसे महान ग्रंथ की रचना की। यह ग्रंथ दिगम्बर जैन परम्परा के सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन ग्रंथों में माना जाता है। इसकी रचना से ज्ञान के संरक्षण की एक नई परम्परा प्रारम्भ हुई। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में श्रुत पंचमी मनाई जाती है। इस दिन जिनवाणी, आगम ग्रंथों, शास्त्रों और पुस्तकालयों का पूजन किया जाता है तथा अध्ययन और ज्ञानार्जन का संकल्प लिया जाता है। वस्तुतः श्रुत पंचमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि ज्ञान संरक्षण और ज्ञान साधना का पर्व है। जब विद्यार्थियों ने पहली बार देखा हस्तलिखित ज्ञान का संसार डिजिटल युग में पले-बढ़े अधिकांश विद्यार्थियों ने अब तक ज्ञान को केवल पुस्तकों, इंटरनेट या मोबाइल स्क्रीन पर ही देखा था। जब कन्हैया लाल फूलमाली, सावन पाटीदार, भोलू बामनिया, मोक्ष यादव, आरती धनगर, हंसा धनगर, अर्नी गुप्ता, दिव्या जमरे आदि विद्यार्थियों ने सैकड़ों वर्ष पुराने कागज़ों पर सुंदर हस्तलिपि में लिखित ग्रंथों को देखा, तो वे आश्चर्यचकित रह गए। विद्यार्थियों ने अनुभव किया कि जिन ग्रंथों को आज हम मुद्रित पुस्तकों के रूप में पढ़ते हैं, कभी उन्हें विद्वान अपने हाथों से लिखते थे। प्रत्येक पृष्ठ पर धैर्य, साधना, अनुशासन और ज्ञान के प्रति समर्पण झलकता है। कई विद्यार्थियों ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए किसी संग्रहालय या ऐतिहासिक स्मारक के दर्शन से भी अधिक प्रेरक था, क्योंकि यहाँ वे प्रत्यक्ष रूप से उस ज्ञान-संपदा को देख रहे थे जिसने भारतीय सभ्यता को आकार दिया। शोध और अध्ययन की नई संभावनाएँ ज्ञान भारतम् समिति के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री शक्ति सिंह चौहान तथा प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ. अंतिम मौर्य, डॉ. मधुसूदन चौबे तथा इतिहास के विद्यार्थियों कन्हैयालाल फूलमाली, सावन पाटीदार, भोलू बामनिया, मोक्ष यादव, आरती धनगर, हंसा धनगर, अर्नी गुप्ता एवं दिव्या जमरे ने दो बार मंदिर का भ्रमण किया। डॉ. मधुसूदन चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत फील्ड स्टडी, रिसर्च प्रोजेक्ट और लघु शोध-प्रबंधों की व्यापक संभावनाएँ हैं। ऐसी पांडुलिपियाँ विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और अनुसंधान के महत्वपूर्ण स्रोत बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास केवल पुस्तकों से नहीं लिखा जाता। वास्तविक स्रोतों का अध्ययन, स्थानीय इतिहास की खोज और पांडुलिपियों का विश्लेषण इतिहास लेखन की मूल आधारशिला है। ज्ञान भारतम् अभियान विद्यार्थियों को इसी दिशा में प्रेरित कर रहा है। ज्ञान भारतम् अभियान को मिल रही उल्लेखनीय सफलता उल्लेखनीय है कि बड़वानी जिले में संचालित ज्ञान भारतम् अभियान निरंतर सफलता प्राप्त कर रहा है। अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त पांडुलिपियों में से 28 पांडुलिपियाँ स्वीकृत होकर भारत सरकार के ज्ञान भारतम् पोर्टल पर सूचीबद्ध हो चुकी हैं। समिति के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री शक्ति सिंह चौहान, इतिहासकार डॉ. शिवनारायण यादव, डॉ. पुष्पलता खरे, डॉ. मंगला ठाकुर तथा प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में यह कार्य आगे बढ़ रहा है। विषय विशेषज्ञ के रूप में इंदौर के श्री अनिल जोशी, पुरातत्व विभाग भोपाल के श्री अमन असवाल और सुश्री पूजा शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है. समिति के सदस्यों में श्री शिवपाल सिंह सिसौदिया, डॉ. अनिल पाटीदार, डॉ. ज्योति जोशी उपाध्याय तथा डॉ. मनीष दासोंदी भी शामिल हैं. विशेषज्ञों करियर सेल के कार्यकर्ता इस अभियान में विशेष सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. अतीत की विरासत, भविष्य की प्रेरणा ज्ञान भारतम् अभियान केवल पांडुलिपियों की खोज का कार्यक्रम नहीं है। यह भारत की प्राचीन ज्ञान परम्परा को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह अभियान युवाओं को यह समझने का अवसर देता है कि भारत का इतिहास केवल राजनीतिक घटनाओं का इतिहास नहीं, बल्कि ज्ञान, दर्शन, साहित्य, अध्यात्म, विज्ञान और संस्कृति की एक विराट यात्रा है। समिति ने जिले के उन सभी धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं निजी संस्थानों तथा नागरिकों से आग्रह किया है, जिनके पास पुरानी पांडुलिपियाँ, हस्तलिखित ग्रंथ, वंशावली अभिलेख अथवा अन्य ऐतिहासिक दस्तावेज सुरक्षित हैं, वे इसकी सूचना समिति को उपलब्ध कराएं। विशेषज्ञों द्वारा उनका अवलोकन कर आवश्यकतानुसार सूचीबद्ध करने एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की इस अमूल्य धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। #JansamparkMP #badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

​बड़वानी शहर की रहने वाली महज सात वर्ष की नन्ही बालिका शिवी शर्मा ने अपनी पहली पुस्तक लिखकर साहित्य जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कक्षा तीसरी की छात्रा शिवी की पुस्तक "शिवी'स मिरेकल स्टोरी" का प्रकाशन ब्री बुक्स फाउंडेशन द्वारा देश भर में किया गया है। यह पुस्तक उनके जीवन के अब तक के अनुभवों और प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित है। ​उनकी इस अद्भुत लेखन क्षमता को देखते हुए आयोजकों ने उन्हें प्रतिष्ठित ऑनर रोल सर्टिफिकेट से भी सम्मानित किया है। शिवी के पिता राज कुमार शर्मा ने इस सफलता पर पूरे परिवार के लिए गर्व व्यक्त किया है। संस्था के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र मालवीया और प्राचार्य डॉ. पी. वी. सत्य रमेश सहित समस्त स्टाफ ने शिवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। ​. . #NimadDastakNews #BarwaniNews #ShiviSharma #YoungAuthor #BarwaniPride - Barwani News