कोईलवर: शराबबंदी कानून के तहत गीधा कोल्ड स्टोर के समीप नशे में मिले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, ब्रेथ एनालाइजर से हुई पुष्टि
प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी गीधा कोल्ड स्टोर के समीप से की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान मोखलिसा गांव निवासी मोहन पंडित तथा गीधा गांव निवासी नंदलाल पासवान के रूप में हुई है। गीधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार के अनुसार, गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे दोनों गिरफ्तार किया गया।