कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों और हॉस्टल्स का अग्नि सुरक्षा मानकों की अनिवार्य जांच के तहत लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज तहसीलदार श्री विजय कुमार त्यागी द्वारा नरवर में विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 'जागृति इंस्टीट्यूट', 'जान्हवी कोचिंग', 'भार्गव कोचिंग' एवं 'अनिल कोचिंग क्लासेज' को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे में भी ऐसी सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
39 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026