कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार आज खानियाधाना तहसीलदार श्री निशिकांत जैन ने खनियाधाना में शैक्षणिक संस्थानों एवं कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया और अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही देखते हुए 5 कोचिंग सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की गई है।
सभी को सख्त हिदायत दी गई है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार यह निरीक्षण और कार्यवाही जारी रहेगी।