*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 9 अगस्त 2026 थाना-छावनी*
आज पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ. यशवीर सिंह* के निर्देश क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के दिशा निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी हर्रैया *स्वर्णिमा सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी राणा डी. पी. सिंह* के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया।
*प्रभारी निरीक्षक राणा डी. पी. सिंह* के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु थाना क्षेत्र के अंतर्गत *चौकी विक्रमजोत, खतम सराय, राम-जानकी तिराहा, कस्बा छावनी व टोल प्लाजा* जैसे हॉटस्पॉट एरिया में मय पुलिस फोर्स के साथ गहन पैदल गश्त की गई। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में पड़ने वाले *मदरसा, मस्जिद, धार्मिक स्थलों व मिश्रित आबादी वाले कस्बों* में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
*NH-28 पर कांवड़ियों की सुरक्षा* हेतु छावनी पुलिस 24×7 मुस्तैद है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी हॉटस्पॉट की निगरानी हेतु *सब स्टेशन चौहान फिलिंग पंप, सब स्टेशन अवधेश सिंह ढाबा विक्रमजोत, सब स्टेशन छावनी और सब स्टेशन टोल प्लाजा* पर लगातार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
*प्रभारी निरीक्षक राणा डी. पी. सिंह* ने बताया कि _"कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।"_
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 9, 2026