Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

डायल 112 को प्रशिक्षण घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु दी गई ट्रेनिंग। देखिए #डायल112 #पुलिस #बिहारपुलिस #शेखपुरा #Sheikhpura #facebookreelsviral #बिहार #bihar Arvind Anand Sheikhpura Police Sheikhpura Sach News DM Sheikhpura

MORE NEWS

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आज बरबीघा अंचल के मिर्जापुर से गांव - गांव पाव-पाव पदयात्रा 

जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, सीपीआई नेता विश्वनाथ प्रसाद, शिवनारायण ठाकुर, विजय कुमार यादव, सुदीन मांझी, सखीचंद मांझी ,संजय कुमार, अदालत मांझी ,सुजीत कुमार अवधेश रविदास समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शुरू किया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों , गिरती कानून व्यवस्था , बढ़ती महंगाई तथा बिहार सरकार की बुलडोजर नीति के खिलाफ 6 से 15 अगस्त तक बिहार के सभी गांवों में पदयात्रा निकाली गयी है । 01 सितंबर को दिल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित ‘‘बदलाव जरूरी है’’ रैली की तैयारी भी चल रही है ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों तथा महंगाई से आम जनता त्रस्त है । बेरोजगारी तथा गलत शिक्षा नीति से छात्र और युवा परेशान हैं । आरएसएस और भाजपा सरकार की  साम्प्रदायिक विभाजनकारी नीतियों से हमारा समाज लहूलुहान हो रहा है । विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं तथा एजेन्सियों को ध्वस्त कर उसे क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति का औजार बना दिया गया है , जिसके चलते लोकतंत्र तथा न्यायतंत्र खोखला हो रहा है । कृषि के कारपोरेटीकरण से खेती-किसानी संकट में है । श्रमिकों के हक और अधिकार को छिना जा रहा है । महिला आरक्षण को ठंढ़े बस्ते में डालकर महिला अधिकार को पीछे ढकेला जा रहा है ।उन्होंने कहा कि बिहार के किसान-मजदूर तथा बेरोजगार युवा वर्षों से स्थायी बन चुके बाढ़-सुखाड़ से त्रस्त होकर उद्योगविहीन राज्य बिहार से पलायन करने को मजबूर हैं । भूमिहीनों तथा फुटपाथों पर जीवन-बसर करने वाले गरीबों , छोटे व्यवसायियों को बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए जबरन उजाड़ा जा रहा है । गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है ।ऐसी परिस्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 06 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया है ।  उन्होंने शेखपुरा जिले के किसानों - मजदूरों , छात्रों , नौजवानों , महिलाओं सहित आम जनता से ऐतिहासिक पदयात्रा में सहभागी बनकर इसे सफल बनाने की अपील की है।आज पदयात्रा में मिर्जापुर ,सर्वा, लालू नगर, जमालपुर रात्रि विश्राम पिंजरी गांव में किया जाएगा।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आज बरबीघा अंचल के मिर्जापुर से गांव - गांव पाव-पाव पदयात्रा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, सीपीआई नेता विश्वनाथ प्रसाद, शिवनारायण ठाकुर, विजय कुमार यादव, सुदीन मांझी, सखीचंद मांझी ,संजय कुमार, अदालत मांझी ,सुजीत कुमार अवधेश रविदास समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शुरू किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों , गिरती कानून व्यवस्था , बढ़ती महंगाई तथा बिहार सरकार की बुलडोजर नीति के खिलाफ 6 से 15 अगस्त तक बिहार के सभी गांवों में पदयात्रा निकाली गयी है । 01 सितंबर को दिल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित ‘‘बदलाव जरूरी है’’ रैली की तैयारी भी चल रही है ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों तथा महंगाई से आम जनता त्रस्त है । बेरोजगारी तथा गलत शिक्षा नीति से छात्र और युवा परेशान हैं । आरएसएस और भाजपा सरकार की साम्प्रदायिक विभाजनकारी नीतियों से हमारा समाज लहूलुहान हो रहा है । विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं तथा एजेन्सियों को ध्वस्त कर उसे क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति का औजार बना दिया गया है , जिसके चलते लोकतंत्र तथा न्यायतंत्र खोखला हो रहा है । कृषि के कारपोरेटीकरण से खेती-किसानी संकट में है । श्रमिकों के हक और अधिकार को छिना जा रहा है । महिला आरक्षण को ठंढ़े बस्ते में डालकर महिला अधिकार को पीछे ढकेला जा रहा है ।उन्होंने कहा कि बिहार के किसान-मजदूर तथा बेरोजगार युवा वर्षों से स्थायी बन चुके बाढ़-सुखाड़ से त्रस्त होकर उद्योगविहीन राज्य बिहार से पलायन करने को मजबूर हैं । भूमिहीनों तथा फुटपाथों पर जीवन-बसर करने वाले गरीबों , छोटे व्यवसायियों को बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए जबरन उजाड़ा जा रहा है । गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है ।ऐसी परिस्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 06 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया है । उन्होंने शेखपुरा जिले के किसानों - मजदूरों , छात्रों , नौजवानों , महिलाओं सहित आम जनता से ऐतिहासिक पदयात्रा में सहभागी बनकर इसे सफल बनाने की अपील की है।आज पदयात्रा में मिर्जापुर ,सर्वा, लालू नगर, जमालपुर रात्रि विश्राम पिंजरी गांव में किया जाएगा।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 6, 2026

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी बरबीघा अंचल के मिर्जापुर से गांव - गांव पदयात्रा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी बरबीघा अंचल के मिर्जापुर से गांव - गांव पदयात्रा

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 6, 2026

डायल 112 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण, गोल्डन ऑवर में घायल की जान बचाने पर दिया गया जोर।

शेखपुरा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से शेखपुरा में डायल 112 के पुलिस पदाधिकारियों एवं सिपाहियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चिकित्सकों ने सड़क हादसे के बाद के पहले एक घंटे, जिसे 'गोल्डन ऑवर' कहा जाता है, के महत्व की विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने डायल 112 के सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें, घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास करें तथा बिना विलंब किए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार मिलने से कई गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाई जा सकती है।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अशोक सिंह ने प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे में सही कदम उठाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घायल की स्थिति का आकलन करने, रक्तस्राव रोकने, सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने सहित अन्य आवश्यक पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. प्रिय रंजन ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए और पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता के साथ कार्य करने की सलाह दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शेखपुरा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी, प्रीति कुमारी, डॉ. अशोक सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना रहा।

डायल 112 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण, गोल्डन ऑवर में घायल की जान बचाने पर दिया गया जोर। शेखपुरा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से शेखपुरा में डायल 112 के पुलिस पदाधिकारियों एवं सिपाहियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चिकित्सकों ने सड़क हादसे के बाद के पहले एक घंटे, जिसे 'गोल्डन ऑवर' कहा जाता है, के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने डायल 112 के सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें, घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास करें तथा बिना विलंब किए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार मिलने से कई गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अशोक सिंह ने प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे में सही कदम उठाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घायल की स्थिति का आकलन करने, रक्तस्राव रोकने, सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने सहित अन्य आवश्यक पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. प्रिय रंजन ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए और पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता के साथ कार्य करने की सलाह दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शेखपुरा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी, प्रीति कुमारी, डॉ. अशोक सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना रहा।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 6, 2026

बरबीघा में मेगा स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन डीएम शेखर आनंद ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

कृष्ण सिंह गौशाला परिसर में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय का स्वागत पुष्पगुच्छ (बुके) और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् जिलाधिकारी महोदय ने विधिवत फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया।
          "निःशुल्क इलाज और मानवता की अनूठी मिसाल" — जिला पदाधिकारी महोदय ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह मेगा स्वास्थ्य शिविर सामाजिक सेवा और मानवता की एक बेहतरीन मिसाल है।
"स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस शिविर में आम लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवा वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई है। मेरी अपील है कि जिले के अधिक से अधिक लोग पहुँचकर इस शिविर का लाभ उठाएँ।"
गौशाला का निरीक्षण और गौ-सेवा
स्वास्थ्य शिविर का जायजा लेने के बाद जिला पदाधिकारी महोदय ने कृष्ण सिंह गौशाला परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। गौशाला की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिसर के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक मरम्मत कराने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से गायों को गुड़ और चना खिलाकर गौ-सेवा की और जीव-दया का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा विशेषज्ञों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिनमें अनुमंडल पदाधिकारी , रोटरी क्लब शेखपुरा के सचिव, अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सदस्यगण, विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी और श्री बालाजी हॉस्पिटल के प्रिंसिपल, संस्था की छात्राएँ एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक आदि उपस्थित थें।

बरबीघा में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डीएम शेखर आनंद ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ। कृष्ण सिंह गौशाला परिसर में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय का स्वागत पुष्पगुच्छ (बुके) और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् जिलाधिकारी महोदय ने विधिवत फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। "निःशुल्क इलाज और मानवता की अनूठी मिसाल" — जिला पदाधिकारी महोदय ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह मेगा स्वास्थ्य शिविर सामाजिक सेवा और मानवता की एक बेहतरीन मिसाल है। "स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस शिविर में आम लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवा वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई है। मेरी अपील है कि जिले के अधिक से अधिक लोग पहुँचकर इस शिविर का लाभ उठाएँ।" गौशाला का निरीक्षण और गौ-सेवा स्वास्थ्य शिविर का जायजा लेने के बाद जिला पदाधिकारी महोदय ने कृष्ण सिंह गौशाला परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। गौशाला की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिसर के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक मरम्मत कराने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से गायों को गुड़ और चना खिलाकर गौ-सेवा की और जीव-दया का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा विशेषज्ञों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिनमें अनुमंडल पदाधिकारी , रोटरी क्लब शेखपुरा के सचिव, अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सदस्यगण, विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी और श्री बालाजी हॉस्पिटल के प्रिंसिपल, संस्था की छात्राएँ एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक आदि उपस्थित थें।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 6, 2026

डायल 112 को प्रशिक्षण घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु दी गई ट्रेनिंग। देखिए #डायल112 #पुलिस #बिहारपुलिस #शेखपुरा #Sheikhpura #facebookreelsviral #बिहार #bihar Arvind Anand Sheikhpura Police Sheikhpura Sach News DM Sheikhpura - Sheikhpura News