भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आज बरबीघा अंचल के मिर्जापुर से गांव - गांव पाव-पाव पदयात्रा
जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, सीपीआई नेता विश्वनाथ प्रसाद, शिवनारायण ठाकुर, विजय कुमार यादव, सुदीन मांझी, सखीचंद मांझी ,संजय कुमार, अदालत मांझी ,सुजीत कुमार अवधेश रविदास समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शुरू किया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों , गिरती कानून व्यवस्था , बढ़ती महंगाई तथा बिहार सरकार की बुलडोजर नीति के खिलाफ 6 से 15 अगस्त तक बिहार के सभी गांवों में पदयात्रा निकाली गयी है । 01 सितंबर को दिल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित ‘‘बदलाव जरूरी है’’ रैली की तैयारी भी चल रही है ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों तथा महंगाई से आम जनता त्रस्त है । बेरोजगारी तथा गलत शिक्षा नीति से छात्र और युवा परेशान हैं । आरएसएस और भाजपा सरकार की साम्प्रदायिक विभाजनकारी नीतियों से हमारा समाज लहूलुहान हो रहा है । विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं तथा एजेन्सियों को ध्वस्त कर उसे क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति का औजार बना दिया गया है , जिसके चलते लोकतंत्र तथा न्यायतंत्र खोखला हो रहा है । कृषि के कारपोरेटीकरण से खेती-किसानी संकट में है । श्रमिकों के हक और अधिकार को छिना जा रहा है । महिला आरक्षण को ठंढ़े बस्ते में डालकर महिला अधिकार को पीछे ढकेला जा रहा है ।उन्होंने कहा कि बिहार के किसान-मजदूर तथा बेरोजगार युवा वर्षों से स्थायी बन चुके बाढ़-सुखाड़ से त्रस्त होकर उद्योगविहीन राज्य बिहार से पलायन करने को मजबूर हैं । भूमिहीनों तथा फुटपाथों पर जीवन-बसर करने वाले गरीबों , छोटे व्यवसायियों को बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए जबरन उजाड़ा जा रहा है । गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है ।ऐसी परिस्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 06 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया है । उन्होंने शेखपुरा जिले के किसानों - मजदूरों , छात्रों , नौजवानों , महिलाओं सहित आम जनता से ऐतिहासिक पदयात्रा में सहभागी बनकर इसे सफल बनाने की अपील की है।आज पदयात्रा में मिर्जापुर ,सर्वा, लालू नगर, जमालपुर रात्रि विश्राम पिंजरी गांव में किया जाएगा।