कोंडागांव: गंभीर सड़क हादसों को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग की कोंडागांव जिले में लगातार कार्यवाही जारी
लगातार जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग कोंडागांव ने आज कार्यवाही करते हुए कई वाहनों के चालान काटे हैं। वही माल वाहक वाहन, वाहनों में फिटनेस चेक, लाइसेंस चेक, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने जैसे मामलों पर कार्यवाही की गई है। इस दौरान कोंडागांव आरटीओ अधिकारी अतुल कुमार ने कार्यवाही को लेकर जानकारी दी हैं।