कोंडागांव: 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कलेक्टर व एसपी ने किया कोंडागांव जिला कार्यालय में पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को कोंडागांव वन विभाग के तत्वावधान में कोंडागांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कलेक्टर ने जिला कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर आमजन से पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं पर्यावरण संरक्षण की अपील की है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार एवं वन विभाग अधिकारी रमेश जांगड़े ने भी पौधारोपण किया।