कोंडागांव: परिवहन विभाग ने नियमों की अनदेखी कर चल रहे 4 वाहनों पर लगाया गया 9500 रुपए का जुर्माना
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की जांच की गई।इस दौरान बिना फिटनेस या लायसेंस के वाहन चलाने वालों के साथ ही क्षमता से अधिक सामान का परिवहन करने वाले और मालवाहक वाहनों में सवारी बिठाकर ले जाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।परिवहन विभाग द्वारा 4 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 9500 रुपए का जुर्माना लगाया