कोंडागांव: बस्तर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी को कोंडागांव से 4094 मतों की मिली थी बढ़त, कोंडागांव भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न
भाजपा बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 55,245 वोटो से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। भारत निर्वाचन आयोग से जीत का प्रमाण पत्र मिलने तक कोंडागांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप कांग्रेस प्रत्याशी से 4094 मतों से आगे थे। आपको बता दे मतगणना के अंतिम चरण के बाद कोंडागांव विधानसभा से महेश कश्यप को 66,661 वोट मिले थे।