कोंडागांव: ग्राम करणपुर में पिता के साथ खेत गए नाबालिक अबोध बालक सर्प दंश का हुआ शिकार, कोंडागांव जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करणपुर में अज्ञात सर्प ने 3 साल के मासूम को निशाना बना लिया है। सर्प दंश के शिकार मासूम 3 वर्षीय सिमोन दीवान पिता देवचंद दीवान को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया है। 5 जून को मिली जानकारी अनुसार देवचन्द दीवान अपने पुत्र के साथ अपने खेत गया हुआ था। वही उनका बालक मेड में बैठा हुआ था जिसे अज्ञात सर्प ने डस लिया है।