कुंडा: अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने गंगापुल धीमी पुलिया पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण
महाकुम्भ-2025 के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने रविवार शाम 4.30 बजे थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत गंगापुल धीमी पुलिया पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।