टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर पर बैठक, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। प्रशिक्षण हेतु आने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।