टीकमगढ़ जिले के कांटी गांव में एक महिला के साथ मारपीट हुई है। घायल महिला का नाम सविता वंशकार है। महिला ने बताया कि वह अपने घर में बर्तन धो रही थी, इसी दौरान उसकी ननद आई हिस्सा बंटवारे को लेकर गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने डंडे से मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई ।