टीकमगढ़: सरफना गांव में एक व्यक्ति पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, हालत गंभीर, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
सरफना गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल का नाम रामफल लोधी निवासी सरफना गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति के साथ गांव के ही लगभग आधा दर्जन लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर दी जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया।