टीकमगढ़: पठा गांव में 3 साल के बच्चे ने 5 रुपये का सिक्का निगल लिया, डॉक्टरों ने निकाला बाहर
मामला टीकमगढ़ जिले के पठा गांव का है जहां पर एक तीन वर्षीय मासूम ने 5 रुपए का सिक्का खा लिया। परिजन ने बताया कि 3 वर्षीय मासूम वीरेंद्र खेल रहा था, खेलते समय अचानक उसने एक 5 रुपए का सिक्का निगल लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन फानन में मासूम को जिला अस्पताल लाए।