टीकमगढ़: यूथ कांग्रेस चुनाव की घोषणा, ताल दरवाजा स्थित विधायक निवास पर हुई प्रेस वार्ता
मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस चुनाव का ऐलान हो गया है। उक्त संबंध में टीकमगढ़ ताल दरवाजा स्थित विधायक के निवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष ,स्टेट प्रेसिडेंट ,स्टेट कमेटी, जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव होंगे।