भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है#सिद्धार्थ यादव
हँसी में भी मेरा बड़ा परिवार है#सिद्धार्थ यादव
राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनने के बाद पहली बार हांसी पहुंचे सिद्धार्थ यादव का सर्वसमाज ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
हांसी, 25 अक्टूबर 2026।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक श्री सिद्धार्थ यादव रविवार को हांसी में आयोजित जनसंवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे। राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके प्रथम हांसी आगमन पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सर्वसमाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
हांसी पहुंचने से पूर्व महम में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात गांव माढ़ा में सिद्धार्थ यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि नेताजी का जीवन देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा हमें ऐसे महान राष्ट्रनायकों से मिलती है।
इसके उपरांत सिद्धार्थ यादव हांसी स्थित सुभाष ड्रामेटिक क्लब जींद चौक में आयोजित जनसंवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां हांसी की समस्त सरदारी, सर्वसमाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हांसी में उनके प्रथम आगमन को लेकर स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ यादव ने कहा “मेरा परिवार हँसी में है यह तो पता था, पर इतना बड़ा और इतना ताकतवर परिवार है यह नहीं पता था।” उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा और संगठन है, जहां सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं की ऊर्जा, किसानों की मेहनत और प्रदेश की उद्यमशीलता विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
हांसी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए सिद्धार्थ यादव ने कहा कि यह क्षेत्र वीरता, स्वाभिमान और सामाजिक एकता की समृद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हांसी और हिसार क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं तथा युवाओं के लिए नए अवसर, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
अपने अभिनंदन के लिए हांसी की समस्त सरदारी एवं सर्वसमाज का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “हांसी की जनता ने आज जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है। आप सभी का यह विश्वास मुझे और अधिक ऊर्जा के साथ समाज एवं संगठन की सेवा करने की प्रेरणा देता है।”
कार्यक्रम में मनजीत सिंह जमावड़ी, जेसी सर्वेश सैनी, एडवोकेट राजेश रामपुरा, जिला पार्षद यादवेन्द्र, वसुमेर यादव ढाणी पीरान, रतन यादव जमावड़ी, संदीप नायक, दीपक सरपंच, बिल्लू सरपंच, बिल्लू यादव, चन्द्रभान प्रधान, सुरजीत यादव, नरेश यादव, हरेन्द्र, अनिल बामल (पूर्व सरपंच), सुमेर सरपंच जमावड़ी, सुरेन्द्र सरपंच रामपुरा तथा एडवोकेट श्योमेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Oct 28, 2026