मानपुर: पेट्रोल बेचने ले जा रहे 3 युवक आपस में लड़ते हुए पकड़े गए, पुलिस ने 370 लीटर पेट्रोल और कार जब्त की
Manpur, Umaria | Oct 17, 2026 इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बिना अनुमति के भारी मात्रा में पेट्रोल ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदवार थाना पुलिस ने उनके कब्जे से 370 लीटर पेट्रोल और एक कार जब्त की है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 8.42 लाख आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है