उदयपुर-अहमदाबाद रेलमार्ग पर खारवा-चांदा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसे और करीब आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे, पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा और राहत-बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं। एम्बुलेंस और पुलिस जाब्ता भी स्टेशन पहुंचा, जबकि आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।
कुछ देर बाद सामने आया कि कोई वास्तविक ट्रेन हादसा नहीं हुआ था। रेलवे की ओर से बारिश के दौरान संभावित ट्रेन दुर्घटना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी।
मॉक ड्रिल के दौरान हादसे की सूचना मिलने से लेकर पुलिस, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और राहत-बचाव दल के मौके पर पहुंचने तक की पूरी प्रक्रिया को परखा गया। साथ ही रेलवे, प्रशासन और पुलिस के बीच आपसी समन्वय और आपदा प्रबंधन व्यवस्था की तत्परता की भी जांच की गई।#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #UdaipurNews #KharwaChanda #RailwayNews #MockDrill #TrainAccident #UdaipurAhmedabadRailway #RajasthanNews #BreakingNews