शनिवार को उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यानी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने मुख्यालय स्थित थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार सहित उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन करने, अपराधियों की गिरफ्तारी करने पर भी बल दिया।