मधेपुरा: शहर के वेदव्यास कॉलेज में वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ का पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ मधेपुरा का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को दोपहर तीन बजे वेदव्यास महाविद्यालय में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी सईद अंसारी, टीएमबीयू के पूर्व प्रतिकुलपति एवं संघ अध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर मंडल, डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी तथा सचिव डॉ. रामचंद्र प्रसाद मंडल ने किया।