मधेपुरा: शहीद दिवस पर बीएन मंडल स्टेडियम से नेहरू युवा केंद्र ने मैराथन दौड़ का किया आयोजन
शहीद दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र मधेपुरा के तत्वावधान में रविवार को मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम से भव्य मैराथन जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ साहित्यकार व समाजसेवी भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, बीएनएमयू के पूर्व विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री, नेशनल खिलाड़ी एवं नेशनल अकादमी के निदेशक जय राज कुमार तथा सौरभ कुमार ने किया।