मधेपुरा: राष्ट्रीय वैश्य महासभा की जिला बैठक जीवन सदन में संपन्न, वैश्य समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण पर ज़ोर
राष्ट्रीय वैश्य महासभा की जिला इकाई की बैठक रविवार को दोपहर तीन बजे मधेपुरा के जीवन सदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनमोल कुमार साह ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीपक कुमार साह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में दीपक कुमार साह ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने अब तक वैश्य समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है।