मधेपुरा: मनरेगा योजना में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने कागजों पर सड़क बनाने के नाम पर लाखों की निकासी का आरोप लगाया, जांच की मांग की
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में कागज पर सड़क बनाकर लाखों रुपए निकासी का स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है ग्रामीणों ने आज रविवार को दोपहर दो बजे बताया की वार्ड नंबर 2 में देवन राम के खेत से लेकर कोशी स्थान तक मनरेगा योजना से सड़क निर्माण का कार्य कभी प्रारंभ ही नहीं हुआ लेकिन रुपये की निकासी कर ली गयी है।