मधेपुरा: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा ने मनाया शहीद दिवस
सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय नेहालपट्टी में शहीद दिवस के मौके पर रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जसम इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा के सदस्य तथा अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक कृष्ण कुमार ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज भी भगत सिंह के विचार प्रासंगिक हैं।