रणथंभौर दुर्ग के प्राचीन गुप्त गंगा मंदिर से शिवलिंग सहित भगवान विष्णु और गंगा मैया की मूर्तियां चोरी
सवाई माधोपुर। विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर दुर्ग स्थित प्राचीन गुप्त गंगा मंदिर से शिवलिंग सहित भगवान विष्णु और गंगा मैया की मूर्तियां चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष नरेश सिंधी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और मंदिर का निरीक्षण किया। संगठन ने पुरातत्व विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे लापरवाही बताया है। संगठन की ओर से पुलिस प्रशासन को शिकायत देकर मूर्तियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर एसपी को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।