अवैध बजरी परिवहन पर भगवतगढ़ चौकी पुलिस की कार्रवाई, बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर)। अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ भगवतगढ़ चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए त्रिलोकपुरा-सूरवाल मार्ग से बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। कार्रवाई चौकी प्रभारी दीपक कुमार और कांस्टेबल लाखन गुर्जर ने की। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू जारी है