नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 56 शिव शक्ति और वार्ड 57 भोईखैड़ा में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क निर्माण, ढाई लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी सहित कई विकास कार्य कराने पर वार्डवासियों ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का अभिनंदन किया। पार्षद बाल किशन भोई के नेतृत्व में कार्यालय स्वागत किया गया।