चित्तौड़गढ़: पूर्व मंत्री सुरेंद्र जाड़ावत ने राज्य सरकार पर 20,000 दुग्ध उत्पादक किसानों का ₹14 करोड़ अनुदान रोकने का लगाया आरोप
पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने भजनलाल सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ डेयरी से जुड़े करीब 20,000 दुग्ध उत्पादक किसानों का 14 करोड़ रुपये का अनुदान रोका हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय शुरू हुई 5 रुपये प्रति लीटर दूध सब्सिडी से किसानों को राहत मिली थी।