चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर झालावाड़ घटना के निर्दोष शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने झालावाड़ के पिपलोद व जैसलमेर के पूनम नगर विद्यालय में हुई दुखद घटना की न्यायोचित जांच कर निर्दोष शिक्षकों के निलंबन व कार्यवाही को वापस लेने की मांग की है। जिलामंत्री गोपेश कोदली ने बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 6 क्षत्रिय मांग पत्र दिया है।