कुचायकोट: पुलिस ने बेलवनवा गांव के पास से 6 मवेशियों के साथ एक मवेशी तस्कर को पकड़ा
गोपालगंज जिले की कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलवनवा गांव के समीप से एक पिकअप गाड़ी से 6 मवेशियों के साथ एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मवेशी तस्कर का नाम शोएब बताया जा रहा है। जो उत्तर प्रदेश के बरेली जिला का रहने वाला है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे दी।