कुचायकोट: विशम्भरपुर पुलिस ने सिपाया गांव के पास से 178 लीटर शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल जब्त
गोपालगंज जिला की विशम्भरपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिपाया गांव के समीप से 178 लीटर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच मोटरसाइकिल भी जप्त किया है। गिरफ्तार लोगों में सचिन कुमार, विकास कुमार और अमरनाथ सिंह शामिल है। जिसकी जानकारी विशम्भरपुर थाना प्रशासन द्वारा आज बुधवार को दोपहर 3 बजे दी गई।।