कुचायकोट: भोपतापुर गांव में पानी गिरने के विवाद में विकलांग दंपति के साथ की गई मारपीट, पीड़ित पहुंचे थाने
कुचायकोट थाना के भोपतापुर गांव में पानी गिरने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने विकलांग पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित विकलांग पति-पत्नी बशिष्ठ ठाकुर और स्मिता देवी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए आज बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे अपनी फरियाद सुनाई। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल करके उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।