कुचायकोट: गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोट नरहवा गांव के पास 17 वर्षीय किशोर का मिला शव, पुलिस कर रही जांच
गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोट नरहवा गांव के समीप एक 17 वर्ष यह किशोर के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल पैदा हो गया है। मृत किशोर की पहचान लालू कुमार के रूप में हुआ है। जो अपनी एक मित्र के यहां शादी समारोह में कल देर शाम उत्तर प्रदेश के फाजिलनगर गया था। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों ने आज बुधवार को दोपहर 3:30 बजे दी।