कुचायकोट: थाना क्षेत्र के भोपतापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, एक व्यक्ति घायल
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपतापुर गांव में पूर्व के जमीनी विवाद से लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्ति संतोष ठाकुर बताया जा रहा हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि आज बृहस्पतिवार को सुबह करीब 8 बजे पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पटीदार आपस में भीड़ गए। जिसमें एक व्यक्ति संतोष ठाकुर जख्मी हो गए।