गुना नगर: कर्नलगंज पुलिया और नजूल कॉलोनी से कोतवाली थाना पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने आवेश शराब बेचने खड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, कर्नलगंज पुलिया से दानिश खान निवासी तलैया मोहल्ला गुना को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और नजूल कॉलोनी से गोलू नामदेव निवासी तलैया मोहल्ला गुना को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।