गुना नगर: कैंट थाना पुलिस ने चेक बाउंस के चार प्रकरणों में फरार तीन स्थाई वारंटी आरोपियों को अलग-अलग स्थान से किया गिरफ्तार
गुना में कैंट थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि आरोपित अमजद खान निवासी घोसीपुरा, विक्की राठौड़ निवासी गुलाबगंज व सोनू अहिरवार निवासी कुसमोदा गुना को गिरफ्तार किया गया है।