गुना नगर: लोधा लोधी समाज का नयागांव में 44 और हिलगना गांव में 39 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न
गुना के नयागांव और हिलगना में लोधा लोधी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। लोधा लोधी समाज ने फिजूल खर्ची को रोकने और समाज कल्याण का संदेश देते हुए नयागांव में 44 एवं हिलगना गांव में 39 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में रीति रिवाज, वैदिक मंत्रोचार के साथ पाणीग्रहण संस्कार संपन्न कराए गए। नव दंपतिओ को शुभकामनाएं दी गई।