गुना नगर: एसपी कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ म्याना में मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
गुना के म्याना में कलेक्टर सतेंद्र सिंह, एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र क्रमांक 180 181 पर रंगाई पुताई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, रैंप, पंखे, मतदाता विश्राम कक्ष एवं आने जाने वाले मार्ग को लेकर अधिकारियों को मतदान से पूर्व तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार जनपद सीईओ मौजूद रहे।