गुना नगर: कैंट चौराहे पर यातायात पुलिस ने ओवरलोड भूसे से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा, 3500 रुपए लगाया जुर्माना
गुना में यातायात पुलिस ने कैंट चौराहे पर ओवरलोड भूसे से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह कुशवाहा ने बताया, ओवरलोड वाहन या भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली से शहरी क्षेत्र में किसी की भी जान को खतरा हो सकता है। ₹3500 का जुर्माना लगाया है। चालक को हिदायत दी गई। रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 तक ओवरलोड वाहन शहर में परिवहन कर सकते हैं।