मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में गुरुवार को मेला समिति ने वीर नारियों को किया सम्मानित- उपायुक्त मंडी अपूर्व
Mandi, Mandi | Mar 14, 2024 शहीदों को समर्पित शिवरात्रि महोत्सव-2024 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गुरुवार को मेला समिति की ओर से उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने वीर नारियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के अवसर पर एडीसी रोहित राठौर, कारगिल विजय के हीरो सेवानिवृत ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर , डिफेंस वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन और जिला पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।