मंडी: माताओं-बहनों को सम्मान निधि से बाहर करने की निकाली जा रही हैं तरकीबें : जयराम ठाकुर
Mandi, Mandi | Mar 14, 2024 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सम्मान निधि के नाम पर एक बार फिर से प्रदेश की मातृशक्ति के साथ धोखा कर कर रही है। चुनावों से लेकर मीडिया के बीच मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े-छोटे सभी नेता कहते हैं कि 18 से 59 साल की सभी महिलाओं को महिला सम्मान निधि मिलेगी। लेकिन जब इसकी अधिसूचना जारी होती है तो वह सिर्फ़ सफ़ेद हाथी साबित होती है।