फर्रुखाबाद: ग्राम कतरौली पट्टी में आपसी विवाद में पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, महिला अस्पताल में भर्ती, दर्ज कराई शिकायत
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कतरौली पट्टी गांव में गृह क्लेश के चलते महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला रीना को उसके पति ने विवाद के बाद मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कमालगंज थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भेज दिया...