जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का हुआ लाइव प्रसारण
जनजातीय हितग्राहियों ने साझा किए योजनाओं से जीवन में आए बदलाव के अनुभव, मेधावी विद्यार्थियों एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया सम्मानित
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास, झांसी बायपास रोड पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दिए गए उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों एवं अपने अनुभवों को साझा किया।
इसके उपरांत जनजातीय वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों, नवाचारों एवं संचालित योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से जनजातीय समुदाय के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया गया।
लाइव प्रसारण के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजातीय वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं जनप्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh
Datia, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026