सोरांव: सोरांव इलाके में एक किशोरी के गायब होने की दी गई तहरीर, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
सोरांव इलाके की मंजू देवी पत्नी स्व. लालाराम मंगलवार की दोपहर स्कूल में खाना बनाने गई थी। जब वापस आई तो उनकी 16 वर्षीय घर पर नहीं थी। कई संदिग्ध स्थानों पर तलाश की गई । लेकिन कही पता नहीं चला। पीड़िता ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि जब वह घर से स्कूल खाना बनाने गई तो उसी दौरान उनकी नाबालिक बेटी गायब हो गई।