सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के मुरादपुर उर्फ खिदिरपुर गांव में चकमार्ग पर कब्जा के मामले में कार्रवाई नहीं हुई, मुकदमा दर्ज
सोरांव इलाके के मुरादपुर उर्फ खिदिरपुर में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गाटा संख्या 87 और 136 के बीच बने चकमार्ग पर अवैध कब्जा किया गया है। कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को चकमार्ग का उपयोग करने से रोका जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके लिए पीड़ित न्याय के लिए थाने व न्यायालय का बार बार चक्कर लगा रहा है।